24 HNBC News
24hnbc इस पेशाब कांड के छीटे है हम पर भी आते हैं
Tuesday, 04 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 जुलाई 2023। वर्ष 2023 में हमने मीडिया के माध्यम से दो पेशाब कांड देखें, दोनों से पता चलता है कि समाज में नैतिकता का स्तर कितना नीचे चला गया है अब इसके लिए नैतिकता के स्थान पर भाषा के ज्ञानी लोगों को कोई नया शब्द ढूंढ लेना चाहिए। सीधी जिले में ग्राम करौदी थाना बहरी के एक एसटी युवक के साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक, प्रतिनिधि जो निश्चित ही सवर्ण समाज के हैं ने जो हरकत की है उसे हरकत के बाद वे इंसान की श्रेणी से ही हटा दिए जाने चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कुछ भी कहें शर्मनाक कृत्य करने वाले व्यक्ति पर कोई भी केश लगा दे पर इस बात का जवाब कौन देगा कि मध्य प्रदेश में 2018 से 21 के बीच एट्रोसिटी के 33239 मामले जो दर्ज हुए हैं उसके पीछे क्या कारण है। जिस प्रदेश के गृहमंत्री को पिक्चर में काम करने वाली एक्ट्रेस के कपड़ों तक की चिंता है उनके प्रदेश में आखिर एसटी समुदाय की हालत इतनी खराब क्यों है, क्या बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर छुट्टी देने मात्र से एसटी की स्थिति अच्छी हो जाएगी। मध्यप्रदेश विधानसभा में एसटी वर्ग के लिए 47 सीट आरक्षित हैं। वहां पर इस वर्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है एसटी वर्ग के लिए राजनीतिक दलों का प्रेम क्या केवल दिखावा है।