24hnbc प्रेस क्लब बिलासपुर सामान्य सभा 12 जुलाई को, हो सकती है नए चुनाव की घोषणा
Monday, 03 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 जुलाई 2023। 28 जून प्रेस क्लब बिलासपुर कार्यकारिणी की बैठक हुई, सूत्र बताते हैं कि बैठक में आम सभा की तिथि को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ, जबकि प्रेस क्लब बिलासपुर की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल लगभग समाप्ति की ओर है। एक पक्ष तत्काल चुनाव की घोषणा चाहता है और दूसरा उसे खींचना चाहता है। कार्यकारिणी की बैठक के बाद बिलासपुर से प्रकाशित दैनिक अखबार नई दुनिया में 12 जुलाई 11:00 बजे ईदगाह चौक स्थित डी पी चौबे स्मृति प्रेस ट्रस्ट भवन में आम सभा का सूचना प्रकाशित हुआ है। इसके पहले सामान्य सभा की सूचना नगर पालिक निगम प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल राघवेंद्र राव सभा भवन के नोटिस बोर्ड पर लग जाता था और नित्य आने वाले सदस्यों को यह जानकारी प्राप्त हो जाती थी इस बार ऐसा नहीं हुआ कुछ सदस्य इसे पारदर्शिता का अभाव बताते हैं।