24 HNBC News
24hnbc बीमा पत्रकारिता से तय होगा मस्तूरी का प्रत्याशी
Monday, 03 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 जुलाई 2023। वैसे तो स्लोगन है बीमा आग्रह की वस्तु है पर बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा सीट पर बीमा आग्रह नहीं राजनीति की वस्तु हो गई है। इस क्षेत्र में दीवारों पर अपना नाम लिखवा कर लोकप्रियता हासिल करना तयशुदा फार्मूला है। दूसरा फार्मूला बीमा से निकल कर आता है सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र के नेताओं ने अचानक ही बड़ी संख्या में बीमा पॉलिसी क्रय की हैं ऐसा लगता है कि टिकट की आस में प्रत्याशियों को इस बात का भरोसा है की टिकट ना मिलने पर बीमा पॉलिसी के कारण राजनीति में व्यय किया जा रहा था धन छतिपूर्ति के साथ वापस आ जाएगा। एक राजनीतिक दल से प्रत्याशी तो एक ही बनेगा शेष की गाड़ी चुनाव की पटरी से डिरेल होगी तब बीमा क्या साथ निभाएगा लगता है कि पॉलिसी क्रय करने से पहले बारीक अक्षरों में छपी टर्म और कंडीशन प्रत्याशियों ने नहीं पड़ी तभी तो मस्तूरी क्षेत्र में बीमा और पत्रकारिता एक साथ चल रहा है जबकि पत्रकार की मजबूरी है साफ बोलना और बीमा करने के लिए आग्रह के अतिरिक्त कोई दूसरा तरीका नहीं है। 
बीमा और पत्रकारिता इस क्षेत्र का पुराना रोग है पहले चिकित्सा से लगा और बाद में अन्य क्षेत्रों में पुष्पित और पल्लवित हुआ एक को मिली सफलता शेष के लिए रोल मॉडल का काम कर रही है अब देखने लायक रहेगा की बीमा पॉलिसी के थ्रू दावा करने वाले प्रत्याशी को पार्टी हाईकमान टिकट के लायक मान्यता है या नहीं क्योंकि क्षेत्र में बगैर दीवाल पोतवाये और बगैर बीमा लिए नेता भी टिकट के लिए लाइन में लगे हैं।