24 HNBC News
भाजपा होशियार और जनता क्यूट महाराष्ट्र के बाद कहां प्रभाव सील होगी मोदी गारंटी योजना
Sunday, 02 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 जुलाई 2023। भोपाल में भाजपा के प्रधानमंत्री ने छाती ठोक कर और जनता से पूछ कर अपनी गारंटी योजना दी और मोदी जी की गारंटी योजना को देश के गृहमंत्री ने सबसे पहले उस राज्य में लागू किया जो राष्ट्र से बड़ा है और उसका नाम महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में मोदी-शाह गारंटी योजना लागू होने के बाद अब सब को यह जिज्ञासा हो चली है कि किस किस राज्य में गारंटी योजना किस तरह लागू होगी इतना दिखाई देता है कि इस गारंटी योजना का संबंध दो चीजों से है। पहला डर और दूसरा समर्पण कौन डरेगा और कौन डरकर समर्पण करेगा। जो समर्पण करेगा उसे भाजपा की ड्राईक्लीन मशीन में बेदाग होने का पूरा मौका दिया जाएगा ऐसे में बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू प्राथमिकता से नजर आते हैं इनमें एक दूसरे तरह के समझौते भी हो सकते हैं कांग्रेस लिंक वाले समझौते से दूर रहो ईडी, आईटी और सीबीआई ने पिछले कुछ साल में जिस तरह के नोटिस भेजे हैं उससे यह समझ आता है कि ये नोटिस ऐसे लोकसभा क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्रों में दिए गए जहां पर भाजपा को जीत नहीं मिलती नेता तो नेता उनके फाइनेंसर को भी नोटिस दिए हैं। इशारा साफ है काम किसके आना है नहीं आना है तो जेल है और ड्राईक्लीनर में आना है तो गारंटी एक दूसरे तरह के राज्य भी हैं यह राज्य वो हैं जहां पर किसी क्षेत्रीय दल की सरकार नहीं है इन स्थानों पर गारंटी दाता के गारंटी लागू करता ने अपने दौरे बढ़ा दिए हैं।
 राजनीति के जानकार बताते हैं कि दलबदल जरूरी गैर जरूरी और खरीद-फरोख्त का इंडियन आइडल जिस मॉडल को भाजपा ने चुना है वह छत्तीसगढ़ है। 2001 से 2003 का कालखंड उठाकर देखें यहां के मुख्यमंत्री ने गैर जरूरी दल बदल कराया बावजूद मुख्य चुनाव में हार गए तत्काल थैली, ब्रीफकेस, सूटकेस का मुंह खुला सरकार बनने के पूर्व ही कमल मुरझा जायेगा दिल्ली से बड़े नेता छत्तीसगढ़ आए उन्होंने जांच शिकायत से ज्यादा उस मॉडल को समझा जिससे निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने घर में लिया जाता है। उस कार्य योजनाओं को समय-समय पर भाजपा धार देती है और तेज करती है तभी तो 2003 छत्तीसगढ़ की खरीद-फरोख्त प्रणाली आज बतौर गारंटी पूरे देश में लागू है भाजपा ने स्वयं को अति होशियार समझा है और जनता को क्यूट...!