24hnbc छत्तीसगढ़ के एनसीपी नेता शरद पवार के साथ
Sunday, 02 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 जुलाई 2023। भले ही एनसीपी का मामला मुंबई में चल रहा हो पर एनसीपी की इस उठापटक से छत्तीसगढ़ के पार्टी नेता भी चिंतित दिखाई देते हैं। अपने स्तर पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने मेहनत की थी और समय समय पद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी उपस्थिति दर्ज कराई थी। अभी जून माह में जब एनसीपी ने अपना स्थापना दिवस मनाया तब भी छत्तीसगढ़ से नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। एनसीपी में प्रफुल पटेल, अजीत पवार, शरद पवार, सुप्रिया सुले के बीच विवाद के बाद पार्टी की छत्तीसगढ़ की स्थिति पर एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नोबेल वर्मा और प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास से बातचीत हुई तो उन्होंने हर स्थिति में पार्टी के संस्थापक शरद पवार के साथ खड़ा होना बताया और कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के पदाधिकारी सदन पवार से मिलने मुंबई जाएंगे।