Hnbc मनीष जी जेल में है तो छत्तीसगढ़ की जनता क्या करें
Saturday, 01 Jul 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -बिलासपुर, 2 जुलाई 2023। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ की जनता को बता रहे थे कि मोदी सरकार कितनी भ्रष्ट है और कैसे दिल्ली का ईमानदार मंत्री मनीष सिसोदिया षडयंत्र पूर्वक जेल भेज दिया गया। पर सवाल यही उठता है कि यदि छत्तीसगढ़ की जनता को मोदी के खिलाफ मतदान करना है तो वह मौका तो लोकसभा चुनाव में आएगा अभी तो लगभग 5 महीना बाद विधानसभा छत्तीसगढ़ के चुनाव हैं और उनमें मनीष सिसोदिया का फैक्टर छत्तीसगढ़ में काम नहीं करता। आज जब केजरीवाल बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान में भाषण दे रहे थे तो उनके भाषण में कोई भी नयापन नहीं था उन्होंने जो कुछ कहा मोदी की डिग्री, पढ़ाई लिखाई, नोटबंदी इन सब चीजों को दिन भर मोबाइल से चिपके रहने वाले सुनते ही रहते हैं। केजरीवाल के आने और जाने से आप पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है पर जिन मुद्दों को वह कह रहे हैं उनसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों का कोई तदात में नहीं बैठता।