24hnbc भाषण नहीं ₹5 का स्नैक्स है, ध्यान से सुन लोगे तो बाद में कह देंगे जुमला था
Friday, 30 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 जुलाई 2023। भारतीय जनता पार्टी के नेता चाहे उन्होंने संविधान की शपथ ली हो या न ली हो जब अपने सामने अपने कार्यकर्ताओं को बैठा देखते हैं और जानते हैं कि यदि सामने बैठा हुआ व्यक्ति कार्यकर्ता नहीं है तो प्रजा है तब तो उनके फेंकने की गति इतनी तेज हो जाती है की उपस्थिति मीडिया भी लपेट नहीं पाती यह सार है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस भाषण का जो उन्होंने बिलासपुर के फुटबॉल मैदान में दिया। खेल के शब्दों में कहे तो असत्य गेंद के रूप में था और उनके दोनों पर उस गेंद को बार-बार उछल रहे थे। मीडिया जानती है किसे छुपाना है किसे छूना है और जब उमस भरी गर्मी में ठंडा पानी और अन्य हर तरह का पेय पदार्थ एक मांगो तो 4 हाजिर हो तब तो भाषण को सफल बताना ही है।
महंगाई 20% कम हो गई प्रजा बोली हां हो गई, हवाई अड्डा बढ़िया चल रहा है जो कभी हवाई जहाज में बैठे ही नहीं वह बोले हां चल रहा है। वंदे भारत शुरू हो गई जनता बोली हो गई। इंजन बदल गया बोगी कम हो गई पर हम प्रजा हैं सदा सकारात्मक सोचते हैं इसलिए जो मिल गया उसी में संतोष रखते हैं यही तो है सनातन धर्म। फेंकने के मामले में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष फेकू हो तो उपाध्यक्ष क्यों पीछे रहे और उसी के पद चिन्हों पर अन्य नेता भी आगे बढ़े चुनाव जिताने की पूरी जिम्मेदारी प्रजा को दे दी और प्रजा है भक्तों, मीडिया है गोदी जिसके दरवाजे पर बैठेगी उसी का यश गान करेगी।