24 HNBC News
24hnbc फेकू पसंद नहीं तो भरोसा करो
Friday, 30 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के नेता अब सड़क से हटकर बूथ- बूथ घूम रहे हैं अच्छा हुआ कल शहर की राजनीति के फिजा गर्म थी और खबरें इतनी ज्यादा थी कि बूथ पर जो कुछ हुआ वह देख कर भी खबर क्यों ने अनदेखा कर दिया। बिलासपुर बिल्हा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का दौरा था वे जिस बूथ पर पहुंचे जोन और सेक्टर दोनों के पदाधिकारी नदारद थे सत्ताधारी दल है तो कार्यकर्ताओं की कमी नहीं जो सामने दिखा तत्काल उसे ही प्रभार सौंप दिया यही तो है मोहन की चपलता वे हर स्थिति के लिए सदैव तैयार रहते हैं कभी उत्तरदाई संगठन पदाधिकारी से बात नहीं करते कार्यवाही तो बहुत दूर की बात यदि शहर से लगी हुई विधानसभा में बूथ का यह हाल है तो अन्य स्थानों पर कैसा होगा। इसके बावजूद कांग्रेस का नारा है भूपेश है तो भरोसा है और काका अभी जिंदा है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की मेहनत पर पानी फेरने का पूरा प्लान बना लिया उन्होंने भी नागरिकों को प्रजा मान लिया है सोचते हैं की प्रजा है वोट तो देगी आखिर किसानों ने धान का पैसा सीधा खाते में लिया है, बोनस भी मिला है, न्याय भी हुआ, बेरोजगारी भत्ता भी दिया है, मोहल्ले में क्लीनिक भेजा है, बिजली बिल आधा किया है, आत्मानंद दिया है, उसके बाद यदि प्रजा भ्रष्टाचार से परेशान हैं राजस्व अधिकारियों से परेशान हैं कानून की गिरती व्यवस्था से परेशान हैं, भू माफिया, रेत माफिया, सब्जी माफिया, किराना माफिया से हैरान हैं तो याद रखें वह प्रजा है और राजा के पीछे चलना उसका कर्तव्य है ऐसे में यदि फेकू पसंद नहीं है तो भरोसा करो।