24 HNBC News
24hnbc कोटा विधानसभा को लेकर कांग्रेस हुई गंभीर
Friday, 30 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 जुलाई 2023। बिलासपुर जिले में कोटा एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां पर भारतीय जनता पार्टी को सफलता नहीं मिलती हालाकी 2018 के चुनाव में यह सीट जेसीसीजे की प्रत्याशी रेणु जोगी ने जीती सब जानते हैं कि उन्होंने उपचुनाव के माध्यम से जब कोटा सीट जीती तब वे कांग्रेस प्रत्याशी थी और जीत का हैट्रिक लगा चुकी थी ऐसे में 2018 का चुनाव जब उन्होंने जेसीसीजे से लडा तब उन्हें चुनाव जीतने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ा उनके मददगार कांग्रेस में भी थे और भाजपा में भी थे पर इस बार परिस्थितियां भिन्न हैं कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कोटा में जीत अपनी प्राथमिकता में रखी है तभी तो उन्होंने कोटा के बूथ स्वयं देखें 1-2 नहीं वे 5 बूथ पर गई और उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से साथ में उपस्थित आम नागरिकों से लंबी बातचीत की राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी स्वयं भी उनके कार्यक्रमों में जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संत कुमार नेताम उनके साथ थे।
 इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव के लिए कोटा में कांग्रेस की टिकट का दावा धनाद्यनेता से लेकर मेहनती कार्यकर्ता तक कर रहा है। पार्टी का ऐसा कार्यकर्ता जिसने अपना पूरा जीवन आदिवासी भाइयों के कल्याण के लिए लगा दिया जोगी जैसे मुख्यमंत्री को फर्जी जाति सर्टिफिकेट की लड़ाई में पटखनी दी यदि पार्टी से टिकट की उम्मीद कर रहा है तो उसे पार्टी की नई प्रदेश प्रभारी से बड़ी उम्मीद है क्योंकि कोटा में ही कुमारी सैलजा ने स्वयं बताया कि वे दलित वर्ग से आती है उनका परिवार उनके पिता पूंजीपति नहीं थे संघर्ष के रास्ते पर चलते थे और कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा करते थे उसी रास्ते को उन्होंने चुना विधायक बनी सबसे कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनी और पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाती है ऐसे में कोटा का चुनाव कांग्रेस के लिए सही प्रत्याशी चयन से शुरू होने वाला है क्योंकि कोटा में जहां एक ओर दो नगर पंचायत हैं वही तेंदुआ, नेवसा, बेलगहना जैसे आदिवासी मतदाता बाहुल्य क्षेत्र भी हैं कोटा भले ही सामान्य वर्ग की विधानसभा सीटों हो पर यहां जीत हार की चाबी एसटी मतदाता के पास है।