24 HNBC News
24hnbc योग दिवस पर भाजपा नेता का सफेद झूठ
Thursday, 22 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 जून 2023 । स्वयं को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बताने वाली भारतीय जनता पार्टी में सफेद झूठ बोलने वालों की कोई कमी नहीं है। ऐसे ही सफेद झूठ बोलने वाले एक नेता योग दिवस के दिन प्रचंड ताप के बीच बिलासपुर में पत्रकारों के सामने सफेद झूठ बोल गए। 
आम जनता को कौन सी पार्टी है या सरकार कितनी राहत देती है यह बताना जरूरी हो गया भाजपा के नेता ने मीडिया संवाद ने कहा मोदी सरकार 2014 से हर परिवार को प्रतिमाह गैस सब्सिडी के रूप में 400 रुपए औसत दे रही है इस प्रकार प्रत्येक परिवार को 1 साल में लगभग 4800 रुपए नगद जमा होता है। हमने इसकी सच्चाई बिलासपुर शहर के एक गैस रिफलिंग एजेंसी से की उन्होंने बताया मनमोहन सरकार के विदाई के वक्त घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 467 रुपए थी और उसमें 267 रुपए सब्सिडी थी अभी गैस सिलेंडर की कीमत 1191 रुपया 50 पैसा है और इतना पैसा नगद चुकाने पर या एप से पेमेंट करने पर उपभोक्ता के खाते में 67 रुपए सब्सिडी आती है। पर हर बुकिंग पर यह नहीं मिलती जिसका अर्थ है एक परिवार 1 साल में यदि हर माह कैलेंडर लेता है तो उसे कंपनी को 14310 रुपए देने होंगे और उसके खाते में बतौर सब्सिडी 804 रुपए आएंगे एक गैस सिलेंडर खरीदने के लिए भी पर्याप्त नहीं हैं। उपभोक्ता को लगभग 388 रुपए और लगाने पड़ेंगे। 
अब इसी सब्सिडी की तुलना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा अपनी सत्ता संभालने के बाद बिजली बिल हाफ योजना से करते हैं। 400 यूनिट तक 5 रूपया 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से लग रही है यदि एक परिवार हर माह 400 यूनिट की खपत करता है तो उसे 1060 रुपए प्लस टैक्स ही देना पड़ता है क्योंकि इतनी ही राशि मतलब 200 यूनिटी का पैसा हाप बिल के चलते छूट प्राप्त हो जाती है। इधर से यदि 1 साल में वह बिजली दर्द देता है तो उसे साल भर में 12720 रुपए का बचत हो जाता है अब स्वयं ही तुलना करें कि कौन सी सरकार अपने नागरिक को कितना बचत करा रही है। लाभ दे रही है और कौन कितना बड़ा झूठ का बखान कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजना से परिवारों में बड़ी राहत हुई जिसका नाम आत्मानंद स्कूल है इस पर चर्चा बाद में.....