24 HNBC News
दिखने लगे तिलकधारी विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज से
Thursday, 22 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 जून 2023। इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को आर एस एस कितनी गंभीरता से ले रही है उसका संकेत इस बात से मिल जाता है कि विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय बैठक आज से रायपुर में हो रही है यह बैठक कमल विहार स्थित है माहेश्वरी भवन में होगी। बैठक विश्व हिंदू परिषद के लिए कितनी महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाज इसी से लगता है की बैठक में शामिल होने भैया जी जोशी पूर्व सर कार्यवाहक आर एस एस आ रहे हैं साथ में डॉक्टर आर एस सिंह भी हैं ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने एक समय भारतीय राजनीति में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका को बुलंदियों पर पहुंचाया था। लगता है छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आर एस एस विश्व हिंदू परिषद के साथ काम कर रही है। इसी साल आर एस एस की समन्वय बैठक भी रायपुर में हुई थी विश्व हिंदू परिषद एक संगठन नहीं है उससे आगे बढ़कर उसके 44 आयाम भी हैं उनमें से कुछ के नाम बजरंग दल, मातृशक्ति, गौ रक्षा, दुर्गा वाहिनी इन सब आयाम के बड़े पदाधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे। एजेंडा साफ है किसी ना किसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनवा दी जाए, बिलासपुर में 21 तारीख को सह प्रभारी का बयान और 22 तारीख को दुर्ग में देश के गृह मंत्री अमित शाह का भाषण दोनों का इक्वेशन साफ है राज्य के भीतर जबरदस्त तरीके से ध्रुवीकरण किया जाए। इन दिनों पूरे देश की राजनीति निम्न स्तर की ओर तेजी से गिर रही है ध्रुवीकरण का जवाब प्रतिध्रुवीकरण से हो रहा है जाति की राजनीति का जवाब जाति की राजनीति से दिया जा रहा है। ऐसे में भाजपा का एजेंडा आज से नहीं 10 को से स्थापित है जो इस देश के सामान्य बुद्धि को कभी रुचिकर नहीं लगता एक कुर्ता जो सब पहने यह ना कभी संभव था ना होगा हां इसका एक असर अब बिलासपुर में भी दिखने लगा है। कहानी छोटी सी है सच है अग्रसेन चौक स्थित ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग की एक दुकान पर घटी इसी महीने उस दुकान पर एक बाइक सवार आया माथे पर तिलक लगा था दुकानदार के माथे पर भी तिलक लगा है लिहाजा बाइक तिलकधारी का उत्साह बढ़ गया उसने कहा मेरी प्लैटिना का साकप खराब है ठीक करवा दो, हिंदू मिस्त्री से करवाना दुकानदार ने जवाब दिया भैया थोड़ा टाइम लगेगा तब तक आप सामने माल में घूम आओ 15-20 मिनट में आओ ठीक हो जाएगा जब बाइक का मालिक वापस आया तो दुकानदार ने बताया आपकी साकप का बोल्ट जंग खा गया है ऐसे नहीं खुलेगा किसी लेथ मशीन वाले के पास चले जाओ वही साकप बनवा लेना जब यह वाक्य चल रहा था लेखक वहां मौजूद था। रिपेयरिंग की दुकान पर काम करने वाले मिस्त्री की जाति हमें नहीं पता पर हमें यह जरूर पता चला की जो लोग ध्रुवीकरण करने के लिए लगे हुए हैं उनके काम अब नजर आने लगे हैं और नजर आने लगे हैं वह समझदार लोग जो इस ध्रुवीकरण को स्वीकार नहीं करते.... वर्तमान में देश के भीतर जो राजनीति प्रवाह मान हैं उससे यह ध्रुवीकरण रुकने वाला नहीं, कांग्रेस हो या भाजपा चाहे हो आप सभी का एजेंडा धर्म की राजनीति है ऐसे में जब समाज के असली प्रश्न पीछे चले जाएं और सब कुछ धर्म पर आकर टिक जाए तब देश का जीडीपी मायने नहीं रखता किसका घंटा बजेगा और किसका घंटा यह तो समय बताएगा।