24 HNBC News
24hnbc नितिन का बयान भाजपा के सॉफ्टवेयर का वर्जन है
Wednesday, 21 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 जून 2023। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन जो प्रदेश में सह प्रभारी का पद रखते हैं ने बिलासपुर में अनुलोम विलोम आसन के स्थान पर कल विलोम आसन लगा लिया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मोहनदास करमचंद गांधी, जवाहरलाल नेहरू के योगदान को शून्य घोषित करते हुए विनायक दामोदर सावरकर के योगदान को पहले स्थान पर रखा। उनका बयान यूं ही 21 तारीख को नहीं आ रहा है 22 तारीख को भाजपा के दूसरे सबसे बड़े नेता अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री दुर्ग में एक आम सभा को भी संबोधित कर रहे हैं। राजनीति के जानकार भारतीय जनता पार्टी के तौर-तरीकों पर बारीक नजर रखने वाले बताते हैं कि यह सब आरएसएस और भाजपा का प्रीलोडेड सॉफ्टवेयर है कब कौन कहां क्या कहेगा यह सब पूर्व निर्धारित है। इस पूरे प्रोग्राम की शुरुआत 5 साल पूर्व जम्मू कश्मीर से शुरू होती है जब वहां धारा 370 हटी और राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया इसके बाद असम, नागालैंड, मिजोरम का नंबर आता है साथ में उत्तराखंड में भी प्रयोगशाला में रोज तयशुदा स्क्रिप्ट बाहर आ रही है और यही स्थिति 90 विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ की है। जिन राज्यों में भौगोलिक क्षेत्र बड़ा है विधानसभा में ज्यादा संख्या है वहां मुनासिब क्षेत्र की पहचान कर अपने लाभ अनुसार मुद्दे बनाए जाते हैं दो उदाहरण पर्याप्त हैं। महाराष्ट्र के एक क्षेत्र में औरंगजेब औरंगजेब और मध्य प्रदेश के बालाघाट क्षेत्र में कथावाचक का प्रवचन छत्तीसगढ़ में इस एजेंडे की शुरुआत कवर्धा क्षेत्र से होती है जो बाद में मुंगेली होते हुए बेमेतरा बैरनपुर पहुंचता है। सब जानते हैं अंदर वनवासी क्षेत्र में किसके धार्मिक स्थल लगातार निशाने पर है और इन धार्मिक स्थलों का निर्माण 15 वर्षों में किसके शासनकाल में हुआ। नितिन नवीन के पहले बिलासपुर में श्रीकांत वर्मा पीठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नागपुर से आई हुई एक शोधार्थी ने कैसे अज्ञेय को लंपट साहित्यकार घोषित कर दिया था यह सब इसी सॉफ्टवेयर का वर्जन है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा भाजपा के विभिन्न प्रकल्प और उसी से जुड़े लोग मीडिया संवाद, सोशल मीडिया के बहाने इसी तरह का प्रयास करेंगे।