24 HNBC News
24hnbc उर्मिला अब शिवसेना की
Monday, 30 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गईं। विधान परिषद के लिए राज्यपाल की ओर से मनोनीत होने वाले 12 सदस्यों में पार्टी उर्मिला मातोंडकर के नाम का प्रस्ताव पहले ही कर चुकी है। उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने उन्हें 'शिव बंधन' बांधकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उद्धव ठाकरे के अलावा सुभाषा देसाई, अनिल देसाई समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।शिवसेना के एक नेता ने कहा कि उर्मिला मातोंडकर ने जिस तरह से अभिनेत्री कंगना रनौत को जवाब दिया था, उससे पार्टी नेतृत्व उनसे काफी प्रभावित था। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही शिवसेना और कंगना रनौत में ठनी हुई है। बीएमसी ने कंगना के दफ्तर का एक हिस्सा भी ढहा दिया था, वहीं उन्होंने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी।