24 HNBC News
24hnbc निगम की भर्राशाही समय पर आता मानसून तो.....
Monday, 19 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 जून 2023। स्थानीय निकाय बिलासपुर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और अधिकारी इन दिनों इंद्र देवता के साथ अलनीनो को धन्यवाद देते हैं कि समय पर मानसून नहीं आया और रोज प्रार्थना करते हैं कि न आए। अंकण्ड भ्रष्टाचार में दूबे निजाम की प्रार्थना भी ऊपर वाला खूब सुनता है। शहर के कई चौराहों पर कलबर्ल्ड बनाया जा रहा है। इनके कारण रोज सुबह 10:00 बजे से देर रात जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह अनेक स्थान पर नाली का काम चल रहा है वहां भी उम्मीद की जा रही है कि मानसून बारिश और देर से करें 4 साल पहले जो जनप्रतिनिधि विपक्ष में बैठकर धूल पुर, खोजापुर बिलासपुर और गधे के भीतर केक काटकर प्रायोजित विरोध प्रदर्शन करते थे अब सत्ता में आकर जनता की छाती पर मूंग दल रहे हैं। नागरिकों को परेशानी 2018 के पूर्व भी थी और अब भी है। इस संदर्भ में एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वह भी कमीशन में डूबे थे उनके मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा था 1 साल कमीशन बंद कर दो हम 10 साल और रहेंगे पर कमीशन पर स्वाद चख चुके कार्यकर्ता आदमखोर शेर बन जाते हैं और सत्ता परिवर्तन के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता भी वही काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता को अपनी कार्यप्रणाली बदलनी होगी और सरकार के स्थान पर विधायक चुनना पड़ेगा।