24 HNBC News
24Hnbc 15 माह बीत जाने के बावजूद सिविल लाइन थाने के हाथ नहीं लगा वसीम
Monday, 12 Jun 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 12 जून 2023 । समता कॉलोनी गार्डन में हुई हत्या के आरोपी वसीम खान की फरारी अब सिविल लाइन पुलिस की नाकामी को उजागर करने वाली बन रही है। 25 फरवरी 2022 को दिनदहाड़े नाबालिग युवक की हत्या हो गई थी, हत्याकांड में एनएसयूआई के नेता वसीम खान का नाम भी आया था। इसी दिन शहर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम थे आरोप लगने के बाद वसीम खान स्वयं अपना ज्ञापन लेकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा था और स्वयं को मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में व्यस्त होना बताता था। उधर जांच प्रारंभ हुई और इधर वसीम खान ने बिलासपुर छोड़ दिया। 26 मई 2022 को पुलिस ने इस मामले में 12 नाबालिग और 13 अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में चालान प्रस्तुत कर दिया तब से वसीम खान लगाकर फरार है संबंधित न्यायालय से उसका स्थाई वारंट है। समय-समय पर पुलिस ने मिले हुए इनपुट से उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया पर सफलता हाथ ना लगी अभी कुछ ही दिन पूर्व सिविल लाइन थाने के पास स्थित सत्यम चौक पर वसीम खान का बोर्डिंग कई दिन लगा रहा वह अपने किसी नेता को बधाई देते बोर्ड पर नजर आ रहे थे इसी माह सिविल लाइन थाना टीआई को वेस्ट काप आफ मंथ खिताब भी मिला है। दूसरी ओर जैसे-जैसे मॉडल कोट ऑफ कंडक्ट का समय नजदीक आ रहा है पुलिस के आला अधिकारियों को जिले में लंबित वारंटओ की चिंता सताने लगी है। वसीम खान की गिरफ्तारी ना हो पाने के संदर्भ में बिलासपुर शहर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस को समय-समय पर वसीम खान के संदर्भ में कुछ सूचनाएं मिली पर वे सही नहीं थी ऐसे में पुलिस नए सिरे से गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है उम्मीद है जल्द ही सफलता मिलेगी।