24hnbc बगैर आदिवासी नीति घोषणा छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का सपना देख रही आप
Friday, 09 Jun 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 10 जून 2023। छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा करने वाली आप पार्टी छत्तीसगढ़ की आदिवासी जनसंख्या के लिए उनकी नीति क्या होगी का जवाब नहीं देते, पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह ने सोनी सोढी़ को पार्टी ने कैसे अधर में छोड़ दिया का जवाब नहीं दिया। छत्तीसगढ़ की विधानसभा 90 सीटों वाली है जिसमें से एसटी की 29 सीट आरक्षित है, ऐसे में आदिवासियों को लेकर आप पार्टी की नीति पर चर्चा ना करना से पता चलता है कि दिल्ली वाली आप जल, जंगल, जमीन को लेकर दोगली बातें करती है। विधायक गुरविंदर आज बिलासपुर प्रेस क्लब में 2 जुलाई को दिल्ली मुख्यमंत्री और पंजाब मुख्यमंत्री के बिलासपुर आने पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य, बिजली, पानी के रटे रटाये दिल्ली मॉडल की प्रशंसा की और छत्तीसगढ़ को 23 साल के भाजपा-कांग्रेस कुप्रबंधन से मुक्ति की बात कही, शायद उन्हें नहीं पता कि छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ, मुख्यमंत्री क्लीनिक योजना, वन अधिकार पट्टा के दम पर ही कांग्रेस ने रिकॉर्ड तोड़ बहुमत प्राप्त किया। उन्होंने दिल्ली और छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटालों को अलग-अलग बताया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाला हुआ है, और ईडी की कार्यवाही सही है जबकि दिल्ली में कोई घोटाला नहीं हुआ है और ईडी जबरदस्ती कार्यवाही कर रही है।
मान बगैर केजरीवाल क्यों नहीं आते के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जनता दोनों को प्यार करती है इसलिए दोनों एक साथ आते हैं, तो क्या यह जोड़ी धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की है उन्होंने कहा उससे बेहतर है।