24hnbc क्या कांग्रेसी ही बिछा रहे हैं अपनी राह में कांटे
Tuesday, 30 May 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 30 मई 2023। बिलासपुर जिले की 2 विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए जीतना टेढ़ी खीर होता जा रहा है। पहला मस्तूरी मुख्यमंत्री ने इस सीट पर जीत के लिए विशेष ध्यान दिया है पर धरातल पर वह विशेष प्लान खरा उतरता दिखाई नहीं दे रहा इस महीने में दो बार बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा। और दोनों बार कांग्रेस के किसी भी खेमे ने वस्तु स्थिति पर कुछ नहीं कहा ऐसा लगता है कांग्रेस के नेता केवल दीवाल पर इतिहास लिख रहे हैं दावा कर रहे हैं और मैदान में कोई और ही काम कर रहा है। बिलासपुर कांग्रेस के गुटबाजी के झगड़े मस्तूरी ट्रांसफर हो गए हैं किसका उदाहरण मस्तूरी तहसील में युवा कांग्रेस के दो पदाधिकारियों का विवाद, मामला गंभीर है तभी तो सुनील पटेल ने अपने साथ हुई घटना साथ में जातिगत अपमान की शिकायत थाने में दी, इस शिकायत पर कांग्रेस के खेमे चुप हैं। जिस व्यक्ति की शिकायत हुई है उसकी आर्थिक प्रगति को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं होती हैं अब इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि मस्तूरी में कुबेर का खजाना है। यहां रेत है, गिट्टी है, खनिज है, आधा दर्जन बड़ी यूनिट है और बड़े औद्योगिक घरानों का आना कतार में है जिसमें जिंदल और अडानी भी शामिल हैं। यही कारण है की मस्तूरी में बिलासपुर जिले के उन सब चेहरों को देखा जा सकता है जो 4 साल पूर्व बिलासपुर में देखे जाते थे। आपराधिक घटनाओं के लिहाज से मस्तूरी का ग्राफ बढ़ा है यहां पर नशा, शराब तस्करी, पशु तस्करी, जमीनों पर कब्जे से लेकर सीजनोफियर की तस्करी भी होती है। बड़े औद्योगिक इकाई होने के कारण यहां पर अन्य राज्यों से आए हुए ठेका मजदूर भी बड़ी संख्या में हैं साथ ही एक अन्य उद्योग जो निर्माण उद्योग की रीढ़ कहा जाता है इसी क्षेत्र में है और वह है ईट उद्योग साथ में इस क्षेत्र से सर्वाधिक मानव श्रम का पलायन अन्य राज्यों में भी होता है यह भी राजनीति पर बड़ा प्रभाव डालता है। मस्तूरी क्षेत्र में मूर्ति चोरी भी संगठित अपराध का नमूना है। जाने क्यों इसी तरह की एक मामले की जांच पुलिस ने आधी अधूरी छोड़ दी थी जिसमें बड़े राजनैतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका संदेह के घेरे में थी सूत्र तो यहां तक दावा करते हैं कि इन दिनों मस्तूरी में पशु तस्करी नए सिरे से सिर चढ़कर खेल रही है।