24 HNBC News
24hnbc संविधान समाप्त मनु स्मृति लागू कल है 28 मई
Friday, 26 May 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 27 मई 2023। 26 नवंबर 1949 के दिन जब संविधान सभा ने हम भारत के लोगों के लिए संविधान पूर्ण किया उसके 4 दिन बाद ही आरएसएस ने अपने मुख पत्र में इसे अस्वीकार किया और मनु स्मृति के पक्ष में लिखा, 28 मई 2023 को आरएसएस अपने इस अभियान को 80% पूरा हुआ मान सकती है। क्योंकि अब देश की संसद में धर्म हावी हो गया है। कुछ ही दिनों के बाद देश के न्यायालयों में शनि मंदिर बनना प्रारंभ हो जाएंगे और वह दिन भी दूर नहीं जब जस्टिस के टेबलो पर भारतीय दंड विधान के स्थान पर शनि महिमा, सरसों का तेल, दिये जैसे प्रतीक रखे हुए दिखाई देंगे। इसे मजाक मत समझो जिस दिन राम जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम सरकारी बन गया उसी दिन भारतीय संविधान की आत्मा मार दी गई और अब जब जब मौका मिलेगा उसे सत्तासीन एकमात्र राजा मारेगा, यदि देश के नागरिकों को अपने संविधान से प्रेम है और 26 जनवरी के दिन हम भारत के लोग उस प्रस्तावना को पढ़ते हैं तब हमें स्वयं यह तय करना है कि देश में किस तरह के राजनीतिक दल संविधान के अनुसार देश को चला सकते हैं जो नहीं चला रहे हैं उन्हें कैसे बाहर किया जाए। आज नहीं बहुत पहले भारतीय जनता पार्टी देश में राष्ट्रपति शासन व्यवस्था लाना चाहती थी और आज वे घोषित रूप से देश में एक दलीय शासन प्रणाली लाना चाहते हैं संघ वार समाप्त करना चाहते हैं उच्च सदन समाप्त करके केवल लोकसभा वह भी एक दलीय बनाना चाहते हैं जाने अनजाने 26 मई 2014 को जिस शासन व्यवस्था ने शपथ तो संविधान की ली पर हर काम संविधान के विपरीत किया उसकी नाजायज हरकतों पर यदि जनता ने अंगुली दबा कर प्रतिकार नहीं किया तब देश में रूस जैसी शासन व्यवस्था बनते देर नहीं लगने वाली, और तै माने की एक ही व्यक्ति समय समय पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनता रहेगा। 
 
( यह लेखक के अपने विचार हैं )