24hnbc दुआ से जीतेगी छत्तीसगढ़ में आप
Wednesday, 17 May 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 18 मई 2023। दुआ से जीतेगी छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी, आम आदमी पार्टी के लीगल विंग के प्रदेश अध्यक्ष सलीम का जी एवं जिला मीडिया प्रभारी इरफान सिद्दीकी ने अजमेर ख्वाजा की दरगाह पर हाजिरी दी और छत्तीसगढ़ में अमन शांति के लिए प्रार्थना की, साथ ही 90 में से पूरी 90 सीटें जीतने के लिए भी प्रार्थना की।
अब ऐसा लगता है कि देश देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा जिस तरह कथावाचको, रुद्राक्ष बाबाओं, बुंदेलखंडी बाबाओं सरकार के चक्कर में पड़ी है और मान रही है कि धर्म उसके पक्ष में है जिससे वह चुनाव जीत जाएंगे। दूसरी तरफ दिल्ली के स्कूल ,अस्पताल को अपनी सक्सेस स्टोरी के रूप में दिखाकर आप पार्टी मतदाताओं को बहला रही है पर दरगाह में जाकर गैर लोकतांत्रिक 90 में से 90 सीट की जीत के लिए प्रार्थना कर रही है से पता चलता है कि देश के राजनीतिक दलों की मना स्थिति किस तरह धर्मभीरु की होती जा रही है।