24 HNBC News
24hnbc बेटे की शंका पर प्रशासन ने दीया ध्यान, निकाली गई मृत देह
Wednesday, 17 May 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 17 मई 2023 । सोन निवासी मृतक धरम दास के शव का अब पोस्टमार्टम हो सकेगा । कलेक्टर ने मृतक के बेटे सोम दास के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उसके मृत पिता के शव का पोस्ट मार्टम करने का आदेश दिया उसके बाद मृतक का शव आज 27 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। मृतक के बेटे ने कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर अपने मृत पिता की किडनी निकाले जाने की आशंका जताते हुए पोस्ट मार्टम कराने की मांग की थी ।
 
उल्लेखनीय है की बाइक से बड़े बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता और छोटे बेटे को स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिता की अस्पताल में मौत हो गई और बेटे का पैर टूट गया। अपनी शादी स्थगित कर बड़ा बेटा पिता के इलाज में लाखो रुपए खर्च किया मगर अस्पताल में पिता की 27 दिन पहले मौत हो गई । पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम सोन निवासी धरम दास मानिकपुरी के बड़े पुत्र सोम की शादी तय हो चुकी थी ।शादी का निमंत्रण पत्र बाटने धरम दास अपने छोटे पुत्र दुर्गेश को लेकर बाइक से 14 अप्रैल को निकला था ।रास्ते में एक स्कार्पियो के चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे धरम दास और दुर्गेश बुरी तरह घायल हो गए ।स्कार्पियो चालक ने अपने ही स्कार्पियो से घायल पिता पुत्र को पाम गढ़ के सरकारी अस्पताल में छोड़ा और निकल लिया ।सरकारी अस्पताल में दोनो पिता पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। बुरी तरह से घायल पिता और छोटे भाई को सोम दास ने एंबुलेंस से शहर के तोरवा स्थित स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती करवाया ।स्वास्तिक अस्पताल में ठीक से नही होने और घायल पिता पुत्र की हालत और बिगड़ने पर दोनो को दूसरे ही दिन बहतराई रोड के प्रथम अस्पताल में भर्ती कराया गया ।वहां पिता पुत्र दोनो की सर्जरी की गई लेकिन धरम दास को नहीं बचाया जा सका और 21 अप्रैल को धरम दास का निधन हो गया।
दुर्घटना की रिपोर्ट भी पुलिस वाले यह कहकर नही लिख रहे थे कि जिस अस्पताल में मौत हुई है उसके नजदीकी थाने में अस्पताल के मेमो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी । मृतक का बडे पुत्र सोम दास ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नही होने और पुलिस थानों में रिपोर्ट नही लिखे जाने के साथ ही किडनी निकाले जाने की आशंका जताते हुए कलेक्टर और एस पी को ज्ञापन सौंपा था ।कलेक्टर सौरभ कुमार ने मृतक धरम दास का शव बाहर निकलवा पोस्ट मार्टम कराए जाने एस डी एम को लिखा जिस पर पुलिस सुरक्षा के बीच बुधवार को धरम दास का शव कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।