
कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों की स्वीकृति मिले पांच बीतने को हैं, पर अब तक शिक्षा विभाग यहां शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर सका है। प्रक्रिया में विलंब होने का असर विद्यालयों की अध्यापन व्यवस्था पर पड़ रहा है। कोरोना काल में स्कूलों की आफलाइन कक्षाएं पहले ही बंद हैं और शिक्षक नहीं होने से आनलाइन पढाई भी नहीं हो पा रही।जिले में शहर के पंपहाउस समेत तीन विद्यालय की स्वीकृति शासन से मिली थी। पर अब तक शहर के स्कूल के लिए भी शिक्षक, सहायक शिक्षक व उप प्राचार्यों के पद नहीं भरे जा सके हैं। जिला शिक्षा विभाग को आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अब साक्षात्कार आयोजित कर चयन कर लिया जाना था, पर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।