24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर, 26 अप्रैल 2023
Tuesday, 25 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। वहीं आज राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। षष्ठी तिथि का आरंभ पूर्वाह्न 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और योग कब से कब तक रहेगा।
राष्ट्रीय मिति वैशाख 6, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 13। शव्वाल-05, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अप्रैल सन 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजे तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ।
तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 18 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : श्री गंगा जयंती, श्री रामानुजाचार्य जयंती
सूर्योदय का समय 26 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 26 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 53 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 24 अप्रैल 2023 :
 
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 24 अप्रैल 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : भगवान गणेशजी की पूजा करें। जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)