24 HNBC News
24hnbc पूर्व की गलती पर कहां सॉरी और बदहाल बिलासपुर पर घेरा कांग्रेस को
Sunday, 16 Apr 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 16 अप्रैल 2023। विकास खोजो और फिर बिलासपुर की अधूरे विकास की कहानी के बाद बिलासपुर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अपनी दो मुख्य गलती पर क्षमा मांगते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने माना कि अनियमित निर्माण का नियमितीकरण के एक से अधिक अवसर नहीं दिए जाने चाहिए पर दिए गए पर मेरी पहली गलती है। दूसरी गलती शहर के तालाबों को बचाने को लेकर हुई उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन की बंदरबांट पर भाजपा की सरकार बनने पर एक आयोग बनाया जाएगा जो प्रत्येक सरकारी जमीन के आवंटन की समीक्षा करेगा। अनियमितता पाए जाने पर भूमि का आवंटन निरस्त होगा। उन्होंने कहा कि निस्तार पत्रक में दर्ज तालाब के मामले को लेकर वह शीघ्र ही कलेक्टर से मिलेंगे उन्होंने पत्रकारों से मंगू की डबरी पर माल के प्रश्न पर कहा मैं तालाब बचाने धरना दे रहा हूं देता हूं आप सब भी बिलासपुर के मतदाता हैं आइए मिलकर शहर के तालाबों को बचाएंगे। अरपा बेसिंग अध्यक्ष द्वारा अरपा नदी को बचाने के प्रयास पर उन्होंने कहा कि अरपा बचाने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री महेश टाटा को दी और नदी बचाने महेश टाटा नदी की रेत पर आ गए यदि पद प्राधिकरण मिलने के बाद भी नदी नहीं बज रही है और उन्हें प्राधिकरण की अध्यक्ष के अनुपस्थिति में भी बैठक की अध्यक्षता करने नहीं मिल रही है तो उनका गुस्सा जायज हो सकता है ऐसे में वे पहले इस्तीफा दें फिर नदी की रेत में जनता के साथ अरपा के भ्रष्टाचार पर अपनी बात रखें दो काम एक साथ नहीं चल सकते शहर के वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर उन्होंने कहा कि कर्म हीन लोगों की आलोचना नहीं होनी चाहिए अमर अग्रवाल ने पिछले कुछ माह से बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो बड़े कार्यक्रम किए पहला कार्यक्रम विकास खोजो अभियान था जिसकी समाप्ति पर उन्होंने पत्रकारों से विस्तृत बात की थी उसके बाद उन्होंने दूसरा कार्यक्रम शहर के अधूरे कार्य बदहाल बिलासपुर कार्यक्रम के अंतर्गत 11 स्थानों पर धरना दिए। जिसमें उन्होंने प्रगति विहार, साइंस कॉलेज, खेल परिसर, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, अरपा की शिव घाट बैराज, स्मार्ट सिटी की बजरंग हालत शहर के सो गार्डन, 70 तालाब पर अपना धरना दिया। और आज बिलासपुर की बदहाल व्यवस्था लॉ एंड ऑर्डर सहित कांग्रेसी सरकार शहर के निर्वाचित कांग्रेसी जनप्रतिनिधि कैबिनेट दर्जा प्राप्त ऐसे लोग जिन्हें बिलासपुर से प्यार है सब पर तीखी टिप्पणी की कहा मुख्यमंत्री का सलाहकार बन जाने से शहर का विकास नहीं होता....।