24hnbc परिधान मंत्री अब कितना भी कपड़ा बदले असल में वे..... हो चुके हैं
Saturday, 15 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 16 अप्रैल 2023। हमारे देश की भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने गांधी जी के एक वक्तव्य साध्य और साधन दोनों पवित्र होना चाहिए को ना मानने की कसम खा ली है इनका साध्य भी गलत होता है और उसे पाने का साधन भी गलत होता है, क्योंकि जब साध्य गलत साधन से पाया जाएगा तो वह पवित्र हो ही नहीं सकता यही कारण है कि भाजपा शासित राज्यों में और केंद्र में अब सत्ता की नैतिकता समाप्त हो चुकी है। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल का दी वायर को दिया गया इंटरव्यू साफ बताता है कि पुलवामा में हमारे सुरक्षा बल के जवान जिस तरह शहीद हुए वह क्या कुछ नहीं हो सकता, संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर जी पुण्यतिथि के ठीक 1 दिन बाद उत्तर प्रदेश में जिस तरह पुलिस हिरासत में रखे गए अतीक अहमद और उसके भाई को मारा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के संदर्भ में जस्टिस एएन मौला और जस्टिस काटजू ने जो कहा उसके पीछे निश्चित ही यही सब कारण थे। त्वरित न्याय, लोकलुभावन न्याय आज जिस तरह सत्ता में बने रहने का बहाना बन गया है याद रखा जाए कि हत्या अपराधियों की नहीं हो रही है कानून की जा रही है ऐसे माननीयों के हाथ में कानून बनाने की जिम्मेदारी देना भी अनैतिक है। आज हमें निश्चिंता जान पड़ती है और हम मुस्कुरा सकते हैं क्योंकि हम छत्तीसगढ़ में हैं अन्यथा इस देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां पर ना तो नागरिकों की संपत्तियां सुरक्षित है ना ही जान अतीक और उसके भाई के बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3 दिन पहले ही बताया कि इन दोनों के संबंध आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से हैं ऐसे में माना जाना चाहिए कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने जैकपॉट खोज निकाला और ऐसे जैकपॉट की सुरक्षा तो बहुत जरूरी थी किसी से यह पता चलता है कि उन दोनों के कोई भी संबंध आतंकवादी संगठनों से नहीं थे। हमारे देश में उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में जिस तरह अपराधियों को ठिकाने लगाया जा रहा है यदि यही कार्य गांधी जी की हत्या से शुरू हो गया होता तो कल्पना करें कि हम इसे न्याय देते किसका न्याय होता इसका इतिहास लिखा जाता कि से माफी देते किसे क्षमा देते और कैसे देश में कैसे सैकड़ों राजनीतिक दल पैदा हो पाता आज यह कहने में कोई संकोच नहीं की नागरिकों ने यदि समय रहते अपनी उंगलियों को सही जगह बटन दबाने का आदेश नहीं दिया तो हम नाजी शासन में फस चुके हैं। साथ ही यह भी सुने की परिधान मंत्री कितने भी कपड़े बदल ले अब उनके कपड़े........