24hnbc बंगाली नववर्ष में शामिल होकर भूपेश ने चल दिया अपना मास्टर स्टोक
Friday, 14 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 15 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री आज बिलासपुर में बांग्ला समाज के नववर्ष कार्यक्रम में शामिल हुए, ऐसा करके उन्होंने यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि कांग्रेस इस बार मैदानी क्षेत्र में भी भाजपा को चुनौतियां देगी। बिलासपुर से लेकर अंबिकापुर तक बांग्ला भाषा बोलने वालों का लंबा प्रभावशाली इतिहास है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 15 साल पहले अलग-अलग प्रदेशों से आए भाषा भाषियों को समेट कर ही कांग्रेस को यहां से निपटाया। वर्ष 2018 का चुनाव भले ही कांग्रेस बिलासपुर विधानसभा चुनाव जीती पर इस बार यह चुनाव आसान नहीं है और इसी कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांग्ला भाषियों के नव वर्ष कार्यक्रम में शामिल होकर यह संकेत दे दिए कि वे केवल ओबीसी पॉलिटिक्स नहीं करेंगे बल्कि प्रदेश मे अलग-अलग भाषा भाषी बांग्ला, ओड़िया, तेलुगू, दक्षिण भारतीय, समुदाय के कार्यक्रमों में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
बिलासपुर में बांग्ला वासियों का समृद्धशाली इतिहास है जानकार बताते हैं कि वैसे तो 1954 में रेलवे का वर्गीकरण होने के बाद बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी बिलासपुर आए फिर आपातकाल के समय पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति में उथल-पुथल होने के कारण वहां से बड़ी संख्या में युवा अपना काम छोड़कर यहां आए और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में उन्होंने अपने जीवन की नई शुरुआत की, उस समय की परिस्थितियों के अनुसार बिलासपुर में रोजगार के अवसर ज्यादा थे अतः बिलासपुर को उन्होंने अपनी वरीयता दी ऐसे बांग्ला भाषी कभी भी कांग्रेस के प्रति सकारात्मक सोच नहीं रख सके और यही भावना को बदलने के लिए इस बार कांग्रेस प्रयास कर रही है जिसका प्रभावशाली प्रदर्शन आज दिखाई दिया। जब बांग्ला भाषियों के नव वर्ष सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ना केवल शामिल हुए बल्कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर समाज के सभी प्रबुद्ध जनों से मुलाकात की, और उन्होंने इस दौरान युवाओं से संवाद स्थापित करने की बेहतर कोशिश की। बताते हैं कि बिलासपुर में बंगला वासियों की संख्या लाख से ऊपर है।