24 HNBC News
24hnbc सब को भूपेश पर और भूपेश को प्रियंका पर है भरोसा
Wednesday, 12 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 13 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कांग्रेसी वीटो का उपयोग खुलकर करना प्रारंभ कर दिया है। ऐसा इस कारण है की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि अब पूर्व के मुकाबले बहुत बड़ी हो गई है और वह छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूपेश बघेल के काम के नहीं रहे क्योंकि राहुल गांधी में छत्तीसगढ़ के पिछले चुनाव में भी इस बार भी राजनीतिक परिपक्वता ज्यादा है और उनके पास छत्तीसगढ़ की जमीनी हकीकत भी है। साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य कांग्रेसी नेता भी उनके पास अपनी पहुंच रखते हैं यही सब कारण है कि प्रियंका गांधी का स्वागत तो बघेल समर्थक लाल फूल बिछा कर कर देते हैं और मैडम प्रियंका खुश भी हो सकती है पर ऐसे क्रोनी पूंजीवादी स्वागत से राहुल गांधी ना तो कभी खुश होते थे ना होते हैं इसलिए इस बार वे छत्तीसगढ़ की भूपेश राजनीति के लिए उतने उपयोगी नहीं हैं। रायपुर में कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन के बाद यह बात दिखने लगी थी कि अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का स्टार प्रचारक प्रियंका ही बनेगी। कांग्रेस जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा का ध्रुवीकरण कार्ड चलने दे रही है उससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने अपने परंपरागत वोट एसटी, किसान, मजदूर को संभाल कर शेष मैदानी क्षेत्र में मतदाताओं की बौद्धिक समझ पर मसले को छोड़ने का मन बना लिया है। वैसे भी कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ का मैदानी इलाका कभी भी लाभकारी नहीं रहा। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ के पहले कर्नाटक अति महत्वपूर्ण है। कर्नाटक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गृह राज है और वहां पर यदि कांग्रेस की सरकार बन जाती है तो कांग्रेस के लिए ना केवल यह जीत मनोबल बढ़ाने के लिए रहेगी साथ में विपक्षी राजनीतिक दलों के लिए भी लाभकारी होगी। भारत में कांग्रेस का अर्थ मध्यमवर्गीय आंदोलन है शेष तो वामपंथी और दक्षिणपंथी ऐसी धारा है जहां पर कट्टरता है ऐसे में केवल कांग्रेस ही किसान मजदूर और मध्यम वर्ग को लेकर चल सकती है।