24hnbc आज का पंचांग 13 अप्रैल 2023
Wednesday, 12 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
आज दिन गुरुवार और तारीख 13 अप्रैल है। इसके साथ ही आज चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। इसके साथ ही आज शीतला सप्तमी का व्रत है। राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले पंचांग जरूर देख लें।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 23, शक संवत् 1945, वैशाख, कृष्ण अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 31। रमजान 21, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अप्रैल सन् 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। शिव योग मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ।
बालव करण अपराह्न 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 22 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार: शीतला सप्तमी व्रत
सूर्योदय का समय 13 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 13 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 45 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 13 अप्रैल 2023 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 अप्रैल 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक। दोपहर में 3 बजकर 21 मिनट से 4 बजकर 12 तक रहेगा।
आज का उपाय : सूर्य को जल चढ़ाएं और आज पीले कपड़े पहनकर घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)