24 HNBC News
24hnbc भाजपा की जाति की राजनीति का नया पोस्टर बॉय त्रिपुरारी तिवारी निकनेम मनीष कश्यप
Monday, 10 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2023। मनीष कश्यप असल नाम क्या है त्रिपुरारी कुमार तिवारी निकनेम मनीष कश्यप क्या इतने पर भी आप किसी को सच्चा मान सकते हैं जो व्यक्ति फेक न्यूज़ फैलाने का काम कर रहा है वह भाजपा की जाति राजनीति का पोस्टर बॉय बन गया । तिवारी जी त्रिपुरारी को ऐसी कौन सी जरूरत है जो स्वयं को मनीष कश्यप बना बैठे। 13 मार्च 2023 को उनकी गिरफ्तारी के बाद भाजपा उन्हें जाति की राजनीति के शहीद के रूप में पेश कर रही है। कह रही है मनीष को उनके भूमिहार जाति से होने के चलते निशाना बनाया जा रहा है। दिखाई तो कुछ और ही दे रहा है त्रिपुरारी तिवारी जी कश्यप कैसे हो गए क्या उन्हें अपने असल नाम से लिखने पढ़ने में कोई तकलीफ थी। राजनीति और मीडिया पर भाजपा को कुछ ज्यादा ही मजा आता है वोट की राजनीति करना कोई भाजपा से सीखे, परंपरागत तौर पर भूमिहारों ने भाजपा को वोट दिया है राज्य की आबादी का वह केवल 4% है लेकिन लेकिन वे इसलिए प्रभावी हैं कि अन्य समुदाय को वे इस बात के लिए मना सकते हैं कि उन्हें कहां वोट देना है कई वर्षों से भगवा पार्टी के पास कोई भूमिहार नेता नहीं है इसीलिए उन्हें त्रिपुरारी तिवारी में यह संभावना दिखाई देती है। उच्च जाति की असुरक्षा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भाजपा को उच्च जाति के शहीदों को खोजने की जरूरत है और मनीष कश्यप तिवारी में उन्हें उत्तम शहीद दिखाई दे रहा है। भाजपा उसे जातिगत राजनीति के शिकार के रूप में पेश कर रही है, और मनीष कश्यप तिवारी के खिलाफ जो 9 अपराधिक मामले दर्ज हैं उनकी चर्चा नहीं करते। 2019 मे कश्मीरी सल विक्रेता को बंधक बनाकर मारने पीटने का मामला भी है। कश्यप बायकाट पठान अभियान में भी शामिल रहा। मनीष कश्यप की शहादत भाजपा के पक्ष में काम करेगी या नहीं यह तो समय बताएगा।