24 HNBC News
24hnbc चोर के सिर पर ताज ईमानदार .....
Friday, 07 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 8 अप्रैल 2023। महानगरों की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ता शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घर पर प्रीपेड बिजली कनेक्शन के लिए मीटर लगाने वाले हैं। सरसरी तौर पर या गहनता से देखने पर एक ही चीज समझ आती है कि बिजली उपभोक्ता शहरी क्षेत्र का 90% ईमानदार है और ग्रामीण क्षेत्र में इसका उल्टा नजर आता है। शहरी क्षेत्र में उपभोक्ता के घर के अंदर या बाहर कार खड़ी हो या दो पहिया वाहन हम महीने नियम से बिजली का बिल जमा कर देते हैं पर ग्रामीण क्षेत्र में आप कहीं भी निकल जाइए जिसके घर पर बढ़िया एक्सयूवी होगी ऐसी भी लगा होगा वह भी बिजली के लिए डायरेक्ट हुकिंग से बाज नहीं आएगा जिसके घर पर साधारण दोपहिया भी खड़ा ना होगा वह भी हुकिंग करता नजर आएगा। उक्त फोटो जो समाचार के साथ लगी है वह मस्तूरी में गोढ़ाडीह रोड पर बाई और रहने वाले प्रतिष्ठित परिवार की है बताते हैं कि यह लोग मस्तूरी के उस व्यवसाय से संबंध रखते हैं जिसके लिए मस्तूरी पूरे इंडिया में पहचान बना रहा है। यदि आप इन इशारों को नहीं समझ रहे हैं तो साफ शब्दों में यह व्यवसाय श्रमिक पलायन का है या व्यवसाय बगैर लेबर सरदार के नहीं हो सकता मस्तूरी के लेबर सरदारों का आर्थिक स्तर आर्थिक संपन्नता तेजी से बढ़ रही है और उतनी ही ऋणात्मक तर्ज पर मजदूरों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। फोटो में भले ही दिखाई ना दे पर इस घर में एयर कंडीशन के लिए ईमानदार उपभोक्ता ने पृथक से हुकिंग की है। और शेष घर के लिए अलग से हुकिंग की है पर थोड़ी सी गुंजाइश और थी बेहतर होता लेबर ठेकेदार 3 फेज की हुकिंग करता सिंगल फेज से एसी चलाने पर ठंडी हवा का मजा कुछ कम हो जाता है। कहने वाले तो यहां तक दावा करते हैं कि मस्तूरी क्षेत्र के लेबर सरदारों को निर्वाचित जनप्रतिनिधि का सीधा समर्थन है यह सही भी है आप कीचड़ फैलाओ कमल खिला है।