24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 2 अप्रैल 2023
Saturday, 01 Apr 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
 
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। साथ ही आज कामदा एकादशी व्रत भी है। चंद्रमा आज सूर्य की राशि सिंह में संचार करेंगे। आइए जानते हैं रविवार के दिन बन रहे शुभ मुहूर्त व योग कब से कब तक रहने वाला है...
आज का पंचांग 2 अप्रैल 2023, रविवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 12, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 20। रमजान 10, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अप्रैल सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 20 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। बव करण सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - कामदा एकादशी व्रत 2023, श्री विष्णु-दमनोत्सव।
सूर्योदय का समय 2 अप्रैल 2023 : सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 39 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 1 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 4 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 31 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2023 :
राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 4 बजकर 59 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय: आज सूर्य देव को जल का अर्ध्य दें और सूर्य चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)