24 HNBC News
24hnbc गायत्री मां को समर्पित, भक्तों की नवरात्रि
Friday, 31 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 1 अप्रैल 2023। चैत्र नवरात्र के पावन कालखंड में गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर में पूरे 9 दिन आध्यात्मिकता, धार्मिकता से ओतप्रोत बीते, नित्य की प्रातः हवन संध्या आरती और आरती के पूर्व वरिष्ठ जनों के जीवंत अनुभव के कारण देवी भक्तों में आस्था उत्साह का नित्य संचार बना रहा। 9 कुंडली हवन कन्या भोज शक्तिपीठ में भक्तों ने उत्साह के साथ पूरा किया। शक्तिपीठ के पूर्व मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ने अपने जीवन का निचोड़ बताते हुए कहा कि जीवन में कर्म की महत्वता सबसे ऊपर है। ज्ञान योग, भक्ति योग के बीच कर्म योग ही वह साधन है जिससे संचार का संचालन होता है और कर्म फल सिद्धांत भारतीय दर्शन का सबसे बड़ा संदेश है प्रत्येक दिवस के कार्यक्रमों में गायत्री शक्तिपीठ के सभी पदाधिकारी और आस्थावान कार्यकर्ता पूरे भक्ति भाव से नित्य अपनी सेवा मां गायत्री के चरणों में समर्पित करते रहे।