24 HNBC News
24hnbc शिवकुमार डहरिया मंत्री के पत्रकार वार्ता में दिया गया नाश्ता के डिब्बे में मिले कीड़े
Saturday, 01 Apr 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बलौदाबाजार भाटापारा, 1 अप्रैल 2023 । जिले में आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा पत्रकार वार्ता जिला कांग्रेस कार्यालय के ऑफिस में रखा गया था जहां पर आज मुख्य रूप से नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया आए हुए थे जहां पर आज पत्रकारों से वार्तालाप हुआ तत्पश्चात जब सभी को नाश्ता दिया गया उसमें पत्रकारों को भी नाश्ते का डिब्बा दिया गया जिसमें चिप्स, ढोकले, गुलाब जामुन और कटलेट भी था मगर ढोकले के ऊपर में कीड़ा दिखा जिसको लेकर के पत्रकारों के द्वारा जिस नाश्ते में खाद्य औषधि निरीक्षक के अधिकारी उमेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी रोमा श्रीवास्तव तथा बलौदाबाजार तहसीलदार बलराम तंबोली को भी फोन किया गया मगर किसी ने फोन नहीं उठायाअब क्या कहें क्योंकि गलती किसकी है यह तो निर्धारित करना मुनासिब नहीं है क्योंकि जो नाश्ता आया हुआ था वह बजरंग रेस्टोरेंट जो नामी रेस्टोरेंट में गिनती में आता है बलौदाबाजार जिले का और कल प्रेस वार्ता में भी जब सभी पत्रकार, जन प्रतिनिधि, प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के सभी नेता गण, पुलिस तथा मंत्री भी आए हुए थे ऐसे समय में यह नाश्ते का आर्डर बजरंग रेस्टोरेंट को मिला था जहां से लगभग सैकड़ों डिब्बे आए हुए थे और जिसमें सभी को बांटा गया प्रश्न यहां पर यह उठता है कि क्या एक ही डिब्बे में किड़ा था या और कई सारे डिब्बे में रहा होगा हो सकता है डिब्बे में पैकिंग सही तरह से नहीं हुई थी या माजरा क्या है कह नहीं सकते मगर इसकी शिकायत करने के लिए फोन पर अधिकारियों को की गई मगर किसी भी तरह का रुझान नहीं देखा गया।