24hnbc इसे अप्रैल फूल मत समझिए आज से सरकार हमारे पेट पर मार रही है लात...... बिसवास
Thursday, 30 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 31 मार्च 2023। बिलासपुर, 31 मार्च 2023। जब आप हम जैसे करोड़ों लोग अध्यात्म का पर्व नवरात्रि में ध्यान और सद्गुण विकसित करने का प्रयास कर रहे थे। हमारे वोट से चुनी हुई केंद्र सरकार हमारी तेरहवीं करने की कोशिश कर रही थी इस बीच कुछ कथित ज्ञानी पत्तलकार देश के नागरिकों को अतीक की दर यात्रा दिखा रहे थे। और देश के जोकतंत्र के मंदिर में बगैर चर्चा के फाइनेंस बिल पास कर दिया गया। यह सब कुछ हुआ 24 मार्च को और फिर जैसे ही अध्यात्म का सफर सद्गुण विकसित होने के तुरंत बाद हमें तमोगुण से भरपूर हिंसा दिखाई जाने लगी इस बीच हमारी वोट से बनी सरकार ने हमारे पेट में कई लात मार दी इस पर हम ने एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता से पूछा कृपया बताएं 1 अप्रैल से हमें सरकार कैसे फूल बनाने वाली है। उन्होंने बताया आधार हो पेन कार्ड से जोड़ने पर ₹1000 लगेगा बीमा जिसे आग्रह की वस्तु कहा जाता है में 5 लाख से ज्यादा पॉलिसी वाले एकल प्रीमियम पर टैक्स देना होगा दर्द तो सरकार ने दिया है साथ ही दर्द निवारक दवा और एंटीबायोटिक महंगी हो गई है। टोल टैक्स पर 10% की वृद्धि हुई है और यदि आप महाराष्ट्र से निकलेंगे तो टोल टैक्स 18% लगेगा क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार चल रहा है। यूपीआई ट्रांजैक्शन यदि 2 हजार से ऊपर का है तो 1.1% टैक्स मर्चेंट से लिया जाएगा। निश्चित ही मर्चेंट आपसे वसुलेगा। म्यूच्यूअल फंड जिसका प्रचार भारत रत्न सहित कई चर्चित लोग करते हैं पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। सोना चांदी पर 5% टैक्स बढ़ा दिया गया है गांव में स्वास्थ्य सुविधा ज्यादा पहुंच गई है इसलिए एक्सरे मशीन महंगी कर दी गई किचन में साफ सफाई रखना चिमनी लगाना महंगा हो गया रिजर्व बैंक का रेपोरेट 25% बढ़ेगा और यह बढ़कर 6.75 हो जाएगा। 2022 में 6 बार बड़ा है इतना सब 1 अप्रैल से होगा इतना कह कर निलेश बिसवास हमारी और देख रहे थे उन्होंने फिर कहा क्या लगा लोकतंत्र जोकतंत्र से लूट तंत्र बना ना हमने भी वहां से रवानगी पकड़ ली आकर और कागज पलटाया पता चला 8 साल में 880000 बिलेनियर ने देश छोड़ दिया 2014 से 218000 बैंक का एनपीए था सरकार ने बड़ा कदम उठाया 12 लाख करोड़ बट्टे खाते में डाल दिया बैंकों की बैलेंस शीट अच्छी दिखने लगी जिन उद्योगपतियों के लोन माफ हो गए उनमें से कोई आपका परिचित हो तो बताइएगा हमारा तो कोई परिचित नहीं था। ईएमएस ने बताया है भारत सरकार उद्योगपतियों का कर्जा माफ करने में नंबर वन पर है कनाडा मैं बैंक का एनपीए 0.4% है चीन में 1.7% है इटली में 3% हमारे यहां 11.46% है आप स्वयं तय कर ले कि हमारे आपके नागरिक होने में अभी भी कोई भरोसा है अब हम सिर्फ पीड़ित हैं और लूटने का काम सरकार कर रही है क्योंकि हमने 1500000 के लालच में अपना सर्वस्व एक ऐसी पार्टी को सौंप दिया जिसका भूतकाल दागी था और वर्तमान झूठ से भरा है।