24 HNBC News
24hnbc पथर्रा में 17 मई को लोक सुनवाई
Thursday, 30 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 31 मार्च 2023। कोटा तहसील के ग्राम खरगहनी-पथर्रा में स्थापित मेसर्स महावीर कोल वॉशरीज प्राईवेट लिमिटेड को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 17 मई 2023 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को कोटा तहसील के ग्राम पथर्रा के ग्राम पंचायत भवन के समीप स्थित मैदान में सवेरे 11 बजे से शुरू होगी। कम्पनी ने अपनी वर्तमान उद्योग की विभिन्न ईकाईयों के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर में आवेदन किया है। स्वीकृति के पूर्व आम जनता का अभिमत जानने के लिए उक्त तिथि को ग्राम पथर्रा में जिला प्रशासन द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।