24hnbc लांछन लगाना चरित्र हत्या करना बीजेपी की यही है पहचान....... सुभाषिनी यादव
Tuesday, 28 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 29 मार्च 2023। राहुल गांधी की सदस्यता जाने का एकमात्र कारण सूरत सीजेएम के कोर्ट का फैसला नहीं है । कांग्रेस एआईसीसी की सदस्य सुभाषिनी यादव ने और अन्य कारण नोटबंदी पर राहुल का बयान, जीएसटी को लागू करने का तरीका, किसान बिल का पहले दिन से विरोध, कोविड का अचानक लॉकडाउन और प्रधानमंत्री और एक उद्योगपति अडानी की मित्रता के कारण देश की अस्मिता और लोकतंत्र को पहुंच रहे नुकसान पर सार्वजनिक रूप से बोलना 1 दिन में 35 स्थानों पर पत्रकार वार्ता के क्रम में आज एआईसीसी की सदस्य सुभाषिनी यादव कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रही थी। अन्य प्रवक्ता ने पत्रकारों से कैसी चर्चा कि नहीं पता पर सुभाषिनी यादव ने पत्रकारों से उन तमाम राष्ट्रीय परिदृश्य पर लोकतंत्र को भाजपा ने किस तरह खतरे में डाला है पर जानकारी दी साथ ही पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब भी दिए उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रधानमंत्री किस तरह देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सड़क से संसद तक समाप्त कर रहे हैं संवैधानिक संस्थाओं पर किस तरह बंदिसे लगाई गई है और उन्हें साम, दाम, दंड, भेद के तौर तरीकों से अपने अंगूठे के नीचे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की वह पार्टी है जिसकी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं होता और यदि उससे कभी कोई गलती हुई है तो स्वीकार करने से भी पीछे नहीं हटी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नंबर वन मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि किसान, महिला, आम नागरिक, युवा, बुजुर्ग सबका ध्यान रखने वाला अकेला मुख्यमंत्री है। ओबीसी अपमान के प्रश्न पर उन्होंने कहा भाजपा अपनी सुविधा से अपना वर्गीकरण स्वयं कर लेती है भावनाओं से खेलना भाजपा का इतिहास है चरित्र हत्या इसकी पहचान है जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा उनके ढंग से कौन बचेगा और दंत से बचने का एक ही तरीका है जागरूकता सच्चाई का ज्ञान वैज्ञानिक सोच वाला एटीट्यूड..... ।