24 HNBC News
24hnbc अन्ना दोसा के पास का सरकारी धरसा कहां गया
Tuesday, 28 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 29 मार्च 2023। रकबा , खसरा, पटवारी हल्का नंबर राजस्व निर्माण मंडल आदि की औपचारिकता को एक तरफ रख कर सीधी बात यह है कि अन्ना ढोसा के दोनों तरफ छोटी-छोटी दुकानें बन गई है और इन्हें सीधे किराए पर देने का बोर्ड लग गया है समझ नहीं आता कि इस जोन के कमिश्नर जब अति उत्साही होते हैं तो खुली जमीन पर अस्थाई बाउंड्री वॉल को भी नोटिस जारी हो जाता है। पर सड़क के किनारे बगैर पार्किंग व्यवस्था के दर्जनभर दुकाने बनती है और निगम को दिखाई नहीं देती इसी चिन्हाकीत क्षेत्र में जानकार बताते हैं कि पूर्व में एक शासकीय धरसा हुआ करता था। जो बाद में घूम गया तब के राजस्व रिकॉर्ड में वह जमीन लगभग 12 डिसमिल के लगभग थी अर्थात 5232 स्क्वायर फिट थी जो गायब है वहां कई खोज का विषय है। बाजार कीमत से देखा जाए तो ऐसा बताया जाता है कि मॉल के सामने रोड पर जमीन की कीमत किसी भी स्थिति में ₹10000 स्क्वायर फीट से कम नहीं है यदि इसे ₹7000 स्क्वायर फीट माना जाए तो शासन की जमीन जो गायब हुई है उसका मूल्य 3 करोड़ 66 लाख से ज्यादा है। इसी क्षेत्र में इन दिनों जमीन नहीं कागज भी खरीदे बेचे जाते हैं। बाजार में ऐसा समझे कि कुछ लोग जो अपनी जमीन को खोज नहीं पाते या उनकी जमीन तहसील रोड रास्ते में निकल गई बोलते हैं को नाम मात्र की कीमत पर धन्ना सेठ खरीद लेते हैं। फिर उसे सरकारी जमीन जो कब्जा कर ली होती है में फिर कर देते हैं मॉल के सामने ऐसी कई कहानियां हैं जो मोमोज, दोसा, इढली के मसालों में दबा दी जाती है।