24hnbc आज का पंचांग 29 मार्च 2023
Tuesday, 28 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। चंद्रमा आज बुध की राशि मिथुन में भी संचार करने वाले हैं। आइए जानते हैं बुधवार के दिन बन रहे शुभ मुहूर्त व योग कब से कब तक रहने वाला है...
आज का पंचांग 29 मार्च 2023, बुधवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 08, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 16। रमजान 06, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
शोभन योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार - नवरात्रि का आठवां दिन, श्री दुर्गाष्टमी व्रत, अन्नपूर्णा पूजन।
सूर्योदय का समय 29 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 29 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 37 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 29 मार्च 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। रवि योग शाम 8 बजकर 47 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 29 मार्च 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 1 मिनट तक।
आज का उपाय : माता दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)