24 HNBC News
आप पार्टी का त्रिवेणी संगम दिल्ली वाला दाव देकर निकल लिए पाठक जी
Sunday, 26 Mar 2023 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 26 मार्च 2023। आप पार्टी का कार्यकर्ता प्लस सदस्यता अभियान क्या छोडूं क्या पकडूं की तर्ज पर व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी सभागार में हुआ। मीडिया ने इन्हें मुंगेली का पूत कह कर खूब प्रचारित किया ये उस समय की बात है जब आप के राष्ट्रीय संयोजक ने इन्हें राज्यसभा में भेजा आज जब वे अविभाजित या पुराने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे के दौरान उनकी बॉडी लैंग्वेज और भाषण के बीच समानता दिखाई नहीं दी, नेता कह तो रहे थे पूरे राज्य में चुनाव लड़ने की बात पर बातों में वह दम, गंभीरता नजर नहीं आ रही थी। 
आप पार्टी मीडिया का मनमाफिक उपयोग करना खूब जानती है और पत्रकारों के विधिवत प्रश्नों से बचना भी जानती है। ऐसे में सम्मेलन को उपस्थिति मेहमान नेता को खबरों में स्थान भी मिल जाता है और नेता मीडिया के सवालों से बच भी जाता है। दर्जनभर कैमरे और मीडिया के सामने एक प्रश्न मेरा के बीच नेता अपनी बात कह कर उछल कर निकल लेता है। वैसे भी बिलासपुर जिले में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद आप पार्टी की गंभीर उपस्थिति बन नहीं पा रही है। समर्पित जानकार कार्यकर्ता इसे उन नेताओं की चाल बताते हैं जो पार्टी की कमान पूरे तौर पर अपने पास रखना चाहते हैं कहते हैं राजनीति में "ना काबिलियत ही काबिलियत है" यही जुमला अब आप पार्टी में भी स्थापित हो गया है।