24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 21 मार्च 2023
Monday, 20 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
आज 21 मार्च मंगलवार का दिन है और तिथि अमावस्‍या है। आज चैत्र मास की अमावस्‍या है। इसके अलावा आज चंद्रमा दोपहर में 12 बजे के बाद मीन राशि पर संचार करेगा। अमावस्‍या मंगलवार को पड़ने की वजह से यह ए‍क भौमवती अमावस्‍या होगी। आज हनुमानजी की पूजा करें और पितरों के निमित्‍त दान करें।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 30, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण अमावस्या, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 08। शब्बान-28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 मार्च सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि रात्रि 10 बजकर 53 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 05 बजकर 26 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
शुभ योग मध्याह्न 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। चतुष्पाद करण मध्याह्न 12 बजकर 21 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 57 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - चैत्र अमावस्या, भौमवती अमावस्या, विक्रम संवत् 2079 पूर्ण।
सूर्योदय का समय 21 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 21 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 32 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 21 मार्च 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 5 बजकर 26 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक।
 
आज का अशुभ मुहूर्त 21 मार्च 2023 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 4 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें, पितरों का ध्यान करते हुए पीपल को जल दें और तिल का दान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)