24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 20 मार्च, 2023
Sunday, 19 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। साथ ही आज मासिक शिवरात्रि व्रत भी है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा भी शनि की राशि कुंभ में संचार करने वाले हैं। आइए जानते हैं सोमवार के दिन बन रहे शुभ मुहूर्त व योग कब से कब तक रहने वाला है...
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 29, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 07। शब्बान-27, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 48 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र सायं 07 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
साध्य योग सायं 04 बजकर 20 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 22 मिनट तक उपरांत चतुष्पद करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - मासिक शिवरात्रि व्रत।
सूर्योदय का समय 20 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 32 मिनट पर।
 
आज का शुभ मुहूर्त 20 मार्च 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 2 बजकर 37 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 मार्च 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 7 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 6 बजकर 26 मिनट से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)