24hnbc आज का पंचांग 15 मार्च 2023
Tuesday, 14 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
आज शीलता अष्टमी तिथि है। यदि आज आपने व्रत रखा है तो आज के दिन आपको पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय पता होना चाहिए। यहां जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और योग का समय कब से कब तक रहेगा।
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 24, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 02। शब्बान-22, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि सायं 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग मध्याह्न 12 बजकर 52 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 35 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार शीतलाष्टमी व्रत।
सूर्योदय का समय 15 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 29 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 15 मार्च 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 12 बजकर 19 मिनट 1 बजकर 50 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 मार्च 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)