24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 29 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

30 नवंबर 2020 का पंचांग, कार्तिक पूर्णिमा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

 हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज 30 नवंबर दिन सोमवार है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन स्नान, दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह योग पूरे दिन है। आज के दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। आज गुरु नानक जयंती या गुरु पर्व या प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा आज साल 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।आज का पर्व एवं त्योहार: कार्तिक पूर्णिमा।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 15 घंटे तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा रोहिणी नक्षत्र 30 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग 10 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज का​र्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 56 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय ज्ञात नहीं है। आज चंद्र ग्रहण भी लगेगा।

वर्ष के आखिरी चंद्र ग्रहण का समय:

चंद्र ग्रहण आज भरतीय समयानुसार दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर लगेगा। इसमें चंद्रमा का एक छाया से पहला स्पर्श होगा। परमग्रास चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर होगा। शाम 05 बजकर 22 मिनट पर उपछाया से अंतिम स्पर्श होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में दिखाई देगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन है।

अमृत काल: 01 दिसंबर को प्रात:काल 04 बजकर 59 मिनट से सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव तथा माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।