24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 8 मार्च 2023
Tuesday, 07 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज रंगवाली होली भी खेली जाएगी। धुलंडी पर चंद्रमा भी सिंह उपरांत कन्या में संचार करने वाले हैं। आइए जानते हैं धुलंडी के दिन बन रहे शुभ मुहूर्त व योग कब से कब तक रहने वाला है...
अपने स्थानीय दुकानों से टीवी और साउंड सिस्टम देखें - 35% तक छूट प्राप्त करें |
आज का पंचांग 8 मार्च 2023, बुधवार: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 17, शक संवत् 1944, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 24। शब्बान-15, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 मार्च सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, वसन्त ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि सायं 07 बजकर 43 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 20 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 08 बजकर 53 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - रंगवाली होली, धुलैंडी, होला महोल्ला 2023।
सूर्योदय का समय 8 मार्च 2023: सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 मार्च 2023: शाम 6 बजकर 25 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 8 मार्च 2023:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 8 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 8 मार्च 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल अर्पित करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)