24 HNBC News
24hnbc बीजेपी क्या ऐसे ही लिखेगी नया इतिहास
Monday, 06 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 7 मार्च 2023 । मध्य प्रदेश का रतलाम जिला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया में छाया हुआ है मामला नेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉन्पिटिशन का है यह प्रतियोगिता 4-5 मार्च को हुई। मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब महिला प्रतियोगी टू पीस रैंप वॉक ऐसे मंच पर कर रही थी जहां भगवान हनुमान जी की मूर्ति लगी हुई थी। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के अनुषंगी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हनुमान जी को लेकर बड़े संवेदनशील हैं और उन्हीं की मूर्ति या पोस्टर के सामने प्रतियोगी महिलाएं टू पीस में दिखाई दे यह 2014 में स्वतंत्र हुए देश में नई सांस्कृतिक विवेचना पर ही संभव है। पूरा कार्यक्रम रतलाम के महापौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ और मौका प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन का था। इस मामले में बिलासपुर में पहला कमेंट एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता ने किया है। उन्होंने अपना कमेंट ट्विटर अकाउंट पर किया है और भाजपा की सांस्कृतिक के समझ पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस पूरे आयोजन को अश्लीलता परोसने वाला बताया है।