24hnbc उधार के सिंदूर से सजेगी भाजपा की मांग
Monday, 06 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 7 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने परंपरागत तोड़फोड़ वाले फार्मूले पर चलती दिख रही है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को दो-तीन दौरो के बाद ही यह समझ आ गया की छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सेकंड लाइन 20 साल में खड़ी नहीं की और अब उस समय के पूरे नेता जन आधार खो चुके हैं, उन्हें अपनी उर्जा भी नहीं है ऐसे में कांग्रेस के नेताओं को पकड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर आएंगे और चुनाव की वैतरणी पार करने की कोशिश करेंगे, इसी नीति के कारण अंबिकापुर में आदितेश्वर सिंह आदि बाबा पिता अरुणेश्वर सिंह के भाजपा में जाने की पूरी पृष्ठभूमि लिखी जा चुकी है वे अंबिकापुर में ओम माथुर से मुलाकात कर चुके हैं आदि बाबा के ससुर कांग्रेस के पीठ में छुरा भोंक चुके हैं और मध्य प्रदेश भाजपा में सरकार में मंत्री पद का मजा ले रहे हैं। उनके गॉडफादर ज्योतिरादित्य सिंधिया थे जैसा गॉडफादर वैसा चेला इन्हें सिद्धांतों की राजनीति से कोई लेना देना नहीं है इसी कारण छत्तीसगढ़ में ओम माथुर के दौरे तेज हुए हैं वैसे भी छत्तीसगढ़ में कल के धुआंधार बजट के बाद भाजपा के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं और ऐसी पस्त पड़ी पार्टी की मांग में ओम माथुर उधार का सिंदूर लगाने चले हैं।