24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 3 मार्च 2023
Thursday, 02 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
आज दिन शुक्रवार और तारीख 3 मार्च है। आज रंगभरी एकादशी का शुभ योग है और चंद्रमा का संचार सुबह मिथुन के बाद कर्क राशि पर होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में आज कई कार्य सफल होंगे। आज राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक है।
अपने स्थानीय दुकानों से टीवी और साउंड सिस्टम देखें - 35% तक छूट प्राप्त करें |
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 12, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, एकादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 19। शब्बान-10, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग सायं 06 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 8 बजकर 58 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : आमलकी , रंगभरी एकादशी व्रत।
सूर्योदय का समय 3 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 3 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 22 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 3 मार्च 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 45 मिनट से दोपहर में 3 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 1 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 3 मार्च 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक। भद्रा रात को 6 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक।
आज का उपाय : आज मां लक्ष्मी को केसर की खीर बनाकर भोग लगाएं और कन्याओं को बांट दें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)