24 HNBC News
24hnbc निजात केवल पोस्टर अभियान यहां तो 50,100,150 की पुड़िया मिलती है दिन भर
Wednesday, 01 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 2 मार्च 2003। महंगाई की मांग केवल किचन पर नहीं पड़ी गांजे की पुड़िया पर भी इसने रंग दिखा दिया अब सूत्र बताते हैं कि 50, 100,150 की नई रेट पर ही माल उपलब्ध है। निजात के बैनर पोस्टर से यदि काम सिद्ध होता तो बात ही क्या थी जो बेच रहे हैं अन्य काम पर लग जाते जो पी रहे हैं वह स्वयं ही नशा मुक्ति केंद्र पर चले जाते और बची खुची व्यवस्था बागेश्वर और रुद्राक्ष की कृपा से दूर हो जाती पर ऐसा नहीं है। मगरपारा से ईस्ट पार्क होटल जाने वाले मार्ग पर उषा लता कॉन्प्लेक्स और रेड मेगा मार्ट के बीच खाली पड़े प्लॉट पर सुबह से शाम तक 50, 100, 150 की पुड़िया बटाई का काम बिना किसी बाधा के चलता रहता है। इसी रोड के पीछे घंटी बजाओ दारू पाओ का सेंटर भी चलता है। लोग कहते हैं कि यह क्षेत्र सिंघम का है और सिंघम अपने थाने में काफी दिनों से पदस्थ है।