24hnbc आज का पंचांग 2 मार्च 2023
Wednesday, 01 Mar 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
आज गुरुवार का दिन और तारीख 2 मार्च है। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। इसके अलावा आज रात भर भद्रा रहेगी। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले आज का पंचांग जरूर देख लें। शुभ मुहूर्त कब से कब तक हैं।
अपने स्थानीय दुकानों से टीवी और साउंड सिस्टम देखें - 35% तक छूट प्राप्त करें |
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 11, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, एकादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 18। शब्बान-09, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 मार्च सन 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
आद्र्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग सायं 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण सायं 07 बजकर 56 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 2 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 21 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 2 मार्च 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 46 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 43 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 मार्च 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 2 मिनट तक। भद्रा रात को 7 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक।
आज का उपाय : आज विष्णु भगवान की प्रिय तुलसी को कच्चे दूध से सीचें और शाम को घी का दीपक जलाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)