24 HNBC News
24hnbc जनता से जुड़े, मुद्दों की अब कोई कमी नहीं
Saturday, 25 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 26 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ ने 3 दिन विभिन्न प्रदेशों से आए कांग्रेसियों की मेजबानी कर दी संदेश जो भी दिखाई दिया वह यही है की कांग्रेस जो विचारधारा है जनता के लिए संघर्ष करें कभी जनता कांग्रेस से जुड़ेगी। कांग्रेस के नेता कैडर से जुड़े कैडर जनता से जुड़े तभी वे मुद्दे जिनका जवाब सदन से सरकार नहीं देती उन्हें लेकर जनता के बीच दिया जाए। राहुल गांधी ने आज आम जनों के बीच जो भाषण दिए उसमें उन्होंने स्पष्ट कहा ईडी संवैधानिक संस्था नहीं रही यह बीजेपी का कैडर बन गई है। बीजेपी सत्ताग्रही हो गई है और हम सत्याग्रही है। 1992 तिरुपति में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था तब नरसिम्हा राव के नेतृत्व में आर्थिक सुधार शुरू हुए थे। 1997 कोलकाता पार्टी के अध्यक्ष केसरी जी थे 2001 में श्रीमती सोनिया गांधी ने कमान संभाली और दो हजार अट्ठारह तक उन्हीं के हाथों में रही हालांकि इस बीच में कई बार पार्टी पटरी से उतरी अब 2012 में खड़गे पार्टी के अध्यक्ष हैं और राहुल गांधी पार्टी के नेता पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बहुत से नेता चले गए सिंधिया, गुलाम नबी, कपिल सिब्बल पर सूत्र वाक्य है अतीत को याद रखें वर्तमान में खड़े हो और भविष्य की रचना करें। दिल्ली की सड़कों पर चलकर राजनीति नहीं हो सकती गांव से किसान से कस्बों में बेरोजगार से और घरों में महिलाओं से जुड़ कर अपनी बात रखनी होगी अब मुद्दे की कोई कमी नहीं है। सदन में राहुल गांधी ने जो प्रश्न पूछा था और अदानी मोदी के बीच जवाब सब देख रहे हैं। दोनों एक हैं कांग्रेस के सामने 2024 है आज भी करोड़ों मतदाता उसकी पूंजी है और देश के कोने कोने में उसका कैडर है मेहनत के अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं।