24 HNBC News
24hnbc स्वायत्त एजेंसियों पर किया कब्जा, दोस्त के लिए देश चला रहे है पीएम.... सोनिया
Friday, 24 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 25 फरवरी 2023। कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मौजूदा समय देश और पार्टी के लिए चुनौतियों से भरा है केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से लोकतंत्र और देश के संविधान को खतरा है कांग्रेस को इसके खिलाफ संघर्ष करना है यह आसान नहीं है लेकिन अंत में कामयाबी तय है। उन्होंने अपने संबोधन में देश के मौजूदा हालात पर चिंता प्रकट करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को संघर्ष करना होगा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का इतिहास है इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि कामयाबी जरूर मिलेगी। सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि 1998 में वह पहली बार कांग्रेस की अध्यक्ष बनी बीते 25 वर्षों में पार्टी को कई बार कामयाबी मिली और कई बार निराशा भी झेलनी पड़ी। पार्टी ने देश की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष किया और यह उन्हें सबसे ज्यादा संतोष देता है। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार सभी लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमले कर रहे हैं वह देश के संविधान पर भी हमले कर रहे हैं संविधान की आत्मा पर चोट कर रहे हैं देश की हालत लगातार बद से बदतर हो रही है बीजेपी सरकार अपने स्वार्थ पूरा करने में लगी है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर से अपने प्रयास में सफल होगी। श्रीमती गांधी ने राहुल गांधी की भी तारीफ की उन्होंने कहा देश में नफरत और द्वेष के माहौल के बीच राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली और यात्रा के जरिए उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेसका राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है आज अधिवेशन का दूसरा दिन है।